Headlines

Sonia Gandhi Memoir Belonging: A Journey of Love Book Launch Details


न्यूयॉर्क कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी का संस्मरण (किताब) ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव10 नवंबर को प्रकाशित होगा।

इसमें उन्होंने इटली में गुजरे बचपन, राजीव गांधी से कैंब्रिज में हुई मुलाकात और परिवार में हुई हत्याओं का जिक्र किया है। साथ ही नेहरू-गांधी राजनीतिक परिवार में शादी, इसके बाद मिले सुख-दुख और प्रधानमंत्री पद ठुकराने के कारणों के बारे में लिखा है।

इंदिरा की हत्या के बाद जिंदगी बदल गई

  • सोनिया का जन्म इटली के एक छोटे शहर में हुआ था। वह इंग्लैंड के कैंब्रिज में पढ़ाई कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। राजीव आगे चलकर उनके पति बने।
  • सोनिया गांधी ने संस्मरण में लिखा है कि 1984 में उनकी सास इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। इसके बाद राजीव गांधी PM बने, लेकिन सात साल बाद उनकी भी हत्या कर दी गई।
  • बाद में वह राजनीति में आईं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं। 2004 में उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से PM बनने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था।

किताब परिवार की इंसानियत को समर्पित

सोनिया गांधी ने कहा, “मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन बहुत कम बातें उनके इरादों, उनके कामों और उनकी बहुत मानवीय कमियों की सच्चाई तक पहुंच पाई हैं। कई मायनों में यह किताब उनकी इंसानियत को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि उनकी कहानी पाठकों को उस खूबसूरत देश में छह दशक के दौरान देखे सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को समझने का एक अलग नजरिया भी देगी, जिसे वे अपना देश मानती हैं।

मेरी कहानी में प्यार और वफादारी

सोनिया गांधी ने कहा, धीरे-धीरे जब मैंने खुद को राजनीति से अलग किया और पीछे मुड़कर अपने देखे हुए समय को समझा, तो मेरी कहानी में प्यार और वफादारी का धागा साफ दिखने लगा।

सोनिया गांधी ने बताया कि यह धागा इटली के छोटे शहर में बिताए उनके साधारण बचपन से लेकर भारत में राजीव गांधी की पत्नी और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू के रूप में बिताए जटिल वर्षों तक जुड़ा है।

——————————–

ये भी पढ़ें:

राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था

बेंगलुरु।

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे। यह तस्वीर 15 अगस्त की है।

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे। यह तस्वीर 15 अगस्त की है।

दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *