Headlines

सीतामढ़ी के लालबकैया नदी में डूबने से युवक की मौत:बैरगनिया में शौच के समय पैर फिसलने से हुआ एक्सीडेंट




सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया घाट पर मंगलवार को लालबकैया नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचटकी राम वार्ड नंबर-1 निवासी हरिंद्र महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरिंद्र महतो किसी काम से फुलवरिया घाट की ओर गए थे। शौच करने के लिए नदी के किनारे गए, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया। अनियंत्रित होकर वे लालबकैया नदी के गहरे पानी में जा गिरे। पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हरिंद्र महतो को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बैरगनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति शौच करने के लिए नदी किनारे गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालबकैया नदी में कई जगह पानी काफी गहरा है और बहाव भी तेज रहता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *