Headlines

NRC वार्ड में महिला सफाईकर्मी का शव फंदे पर मिला:परिजनों ने सहकर्मी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया,बोले-'मामले की निष्पक्ष जांच हो'




लखीसराय सदर अस्पताल के एनआरसी वार्ड में रविवार को 25 वर्षीय महिला सफाईकर्मी सुमन कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कबैया थाना पुलिस, एसडीपीओ शिवम कुमार और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी सुमन कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखकर परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों ने सदर अस्पताल में कार्यरत सफाई वार्ड इंचार्ज नीतीश कुमार पर सुमन को प्रताड़ित करने और दबाव में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीपीओ ने परिजनों को शांत कराया हंगामे की सूचना पर एसडीपीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एनआरसी वार्ड में सफाईकर्मी का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल की जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए एफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की जांच के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। घटना के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है। मोबाइल की जांच के आधार पर कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, मोबाइल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *