Headlines

नवादा में करंट से बुजुर्ग की मौत:करंट लगने से मौत, रजौली में जर्जर तारों पर उठे सवाल




बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव में करंट लगने से 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जर्जर तारों को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। बताया गया कि इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपनी का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में ब्रह्मदेव यादव खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन भुनेश्वर यादव ने बताया कि ब्रह्मदेव यादव धान की रोपनी के काम के लिए खेत की ओर गए थे, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार जर्जर हालत में हैं, लेकिन उन्हें समय रहते दुरुस्त नहीं किया जाता। उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर तारों को तत्काल बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *