Headlines

अशोकधाम भगदड़ में मुंगेर की महिला की मौत:लखीसराय में 7 की जान गई, कई श्रद्धालु घायल हुए, परिवार में मातम




लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस हादसे में मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के बांक टोला फरदा निवासी रिंकू देवी सहित सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। परिजनों में शोक का माहौल छा गया
मृतका रिंकू देवी स्वर्गीय नीरज यादव की पत्नी थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक का माहौल छा गया है। रिंकू देवी अपनी बहन सोनी कुमारी के यहां लखीसराय में रुकी हुई थीं और सोमवार को अपने पुत्र छोटू कुमार के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची थीं। मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ शुरू हो गई। भगदड़ में रिंकू देवी समेत कई श्रद्धालु भीड़ में दब गए। पति का निधन वर्ष 2024 में ही हो गया था
रिंकू देवी के पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। उनकी चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। उनके पति नीरज यादव का निधन वर्ष 2024 में ही हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद सफियासराय थाना पुलिस ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिंकू देवी का शव उनके पैतृक गांव मुंगेर लाया जाएगा, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *