Headlines

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर के हवेली खड़गपुर आएंगे:प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट




बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शुक्रवार को मुंगेर के हवेली खड़गपुर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जिले व अनुमंडल के वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन किया। तैयारियों के अंतिम चरण की समीक्षा के लिए डीएम और एसपी ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया और जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बारिश से हेलीपैड का कार्य हुआ प्रभावित कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को हुई बारिश से आरएसके उच्च विद्यालय के मैदान पर बनाए जा रहे हेलीपैड का कार्य प्रभावित हुआ। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारिश के बाद मैदान में हुई कीचड़ की स्थिति को ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने आंबेडकर चौक से मुख्य बाजार, मानिक चौक, पुरानी चौक और पटेल चौक तक के सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों से अतिक्रमण हटा दिया गया है। साथ ही, इस रूट पर जगह-जगह पुलिस जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।
सीएम के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह इसके अलावा वाहनो के परिचालन में भी परिवर्तन किया गया है। इस मौके पर एसडीएम रजीव रौशन, प्रभारी डीएसपी प्रभात रंजन, बीडीओ संजय कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन सहित कई अधिकारी अहले सुबह से ही सुरक्षा में लगे हैं। वहीं सीएम के अपना विधानसभा क्षेत्र में आगमन को लेकर लोगों में भी उत्साह है। हैलीपैड से लेकर तिरंगा यात्रा मार्ग में सीएम स्वागत की तैयारी कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *