Headlines

DM बोले-'लेमन ग्रास की खेती को बढ़ाएं किसान':शेखपुरा में कृषि टास्क फोर्स की बैठक,कम लागत में अधिक मुनाफा दिलाने पर जोर




शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कृषि विकास, किसानों के कल्याण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अरियरी और चेवाड़ा प्रखंडों में लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य कम लागत में किसानों की आय बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने किसानों के लंबित आवेदनों और पंजीकरण प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। खाद-उर्वरक की बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए सभी खाद प्राप्त करने वाले किसानों का पंजीकरण बिहार कृषि ऐप पर अनिवार्य करने को कहा गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… प्याज के लिए गोदाम निर्माण का निर्देश जिले में प्याज उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और भंडारण की सुविधा प्रदान करने हेतु ‘सुख सागर प्याज’ के लिए गोदाम निर्माण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं और उनकी प्रगति रिपोर्ट पर भी विस्तृत चर्चा हुई। खरीफ मौसम के तहत पीएम आरकेवीवाई, एनएफएसएम, आत्मनिर्भरता मिशन (दलहन) और राज्य योजनाओं के अंतर्गत धान (हाइब्रिड एवं डीएसआर विधि), मक्का, अरहर, रागी/मडुआ, ज्वार आदि फसलों के बीजों का सब्सिडी पर वितरण किया जा रहा है। 707.28 क्विंटल लक्ष्के, 510.77 क्विंटल बीज प्राप्त अब तक 707.28 क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 510.77 क्विंटल बीज प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 386.12 क्विंटल बीज 5,714 किसानों के बीच वितरित किए जा चुके हैं। जिले में धान रोपाई का कुल लक्ष्य 28,330.7 हेक्टेयर है, जिसके विरुद्ध अब तक 20,079.5 हेक्टेयर (70.88%) में आच्छादन पूर्ण कर लिया गया है। यूरिया-डीएपी, एनपीके और एमओपी की उपलब्धता अरहर, उड़द, मूंग और रागी/ज्वार जैसी फसलों के आच्छादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी प्रखंडों (अरियरी, बरबीघा, घाटकुसुम्भा, चेवाड़ा, शेखपुरा, शेखोंपुरसराय) में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में खुदरा विक्रेताओं के पास 3030.43 MT यूरिया, 288.35 MT डीएपी, 324.6 MT एनपीके तथा अन्य उर्वरक स्टॉक में उपलब्ध हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (2026-27) में ​मिट्टी नमूना संग्रह के 1,685 ग्रिड लक्ष्य के विरुद्ध 1,391 नमूनों की ऑनलाइन प्राप्ति की गई है, जिनमें से 925 नमूनों का विश्लेषण कर 722 मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) निर्मित किए गए हैं एवं 633 कार्डों का वितरण किया जा चुका है। जिला कृषि अभियंत्रण कार्यालय द्वारा व्यक्तिगत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए कुल 472 का भौतिक लक्ष्य एवं 103.33 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य (सामान्य, अत्यंत पिछड़ा, अनुसूचित जाति व जनजाति मिलाकर) निर्धारित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *