Headlines

लूट मामले में 1 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार:दरभंगा में हथियार दिखाकर ऑटो-नगदी लूट लिए थे, दहशत के लिए फायरिंग भी की थी




दरभंगा में हथियार दिखाकर ऑटो, मोबाइल और नगदी लूट गए थे। मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनीगाछी थाना के बधांत गांव निवासी कृष्णा कामती है। मामले की जानकारी एसडीपीओ बेनीपुर बासुकीनाथ झा ने पीसी कर दी।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2025 की रात करीब 2:10 बजे मो. गुलजार ऑटो लेकर मनीगाछी से पुतई जा रहे थे। बघांत स्थित सोई पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर उन्हें डराया और बलपूर्वक उनका ऑटो, 2 मोबाइल और 30 हजार रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में गुलजार के आवेदन पर मनीगाछी थाना में तीन-चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है एसडीपीओ बेनीपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए कांड में संलिप्त अशोक यादव, निवासी चक्का, थाना बाजितपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। लूट का ऑटो भी बरामद कर लिया। ऑटो खरीदने वाले बहेड़ा थाना के मझौरा निवासी विजय कुमार ठाकुर उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अन्य आरोपी विजय यादव घर की विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा कमती लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बेनीपुर के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 12 अगस्त की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा कामती मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद है। छापेमारी कर कृष्णा कमती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कृष्णा कमती का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मनीगाछी थाना में 6 मामले दर्ज हैं। इनमें मनीगाछी थाना कांड संख्या 189/2024, 50/2026, 70/2026, 71/2026, 125/2025 और 82/2025 शामिल हैं। इन मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ बेनीपुर बासुकीनाथ झा, मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *