Headlines

ABVP कार्यकर्ता ने ब्लड डोनेट कर महिला की जान बचाई:शेखपुरा में इमरजेंसी जरूरत पर परिषद के काम की सराहना




शेखपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक कार्यकर्ता ने शेखपुरा सदर अस्पताल में आपातकालीन रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई। शहर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिला को जटिल ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। महिला मरीज के परिवार के सदस्य रक्त की व्यवस्था न होने से परेशान थे। उन्हें किसी ने एबीवीपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगने की सलाह दी। युवाओं का कदम समाज के लिए प्रेरणादायक इसके बाद, परिजनों ने परिषद से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही एबीवीपी कार्यकर्ता तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा के रक्त केंद्र पहुंचे। बुधौली बाजार निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता सन्नी कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस रक्तदान से महिला का ऑपरेशन समय पर और सफलतापूर्वक पूरा हो सका। इस अवसर पर मौजूद एबीवीपी के छात्र नेता आकाश कश्यप ने कहा, “हमारे संगठन का उद्देश्य छात्र हित के साथ-साथ समाज हित और राष्ट्र हित के लिए भी कार्य करना है।” ”जब हमें जरूरत की खबर मिली, तो हमारे कार्यकर्ता बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे। किसी जरूरतमंद की जान बचाना और संकट के समय काम आना हमारे लिए गर्व का क्षण है।” इस मानवीय कार्य की अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि संकट के समय में युवाओं का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *