पटना15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज पटना विमेंस कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा। इस समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के 38 छात्र गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे। इनमें 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं।
इस समारोह में कुल 1,305 पीजी विद्यार्थियों और 155 पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन करेंगे।
मिल चुके हैं कई इंटरनेशनल अवॉर्ड
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। प्रो. टंडन 4 सितंबर 2023 से DDU यूनिवर्सिटी की वीसी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे एक जानी-मानी फिजिक्स साइंटिस्ट और प्रोफेसर हैं। उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में काफी रिसर्च किया है।
उनके 250 से ज्यादा रिसर्च पेपर और 32 से अधिक किताबों के चैप्टर छप चुके हैं। उनके काम को दुनिया भर में 4,000 से अधिक बार कोट (साइटेशन) किया गया है। उन्होंने कई स्टूडेंट्स को पीएचडी और रिसर्च में गाइड किया है।
उन्हें फुलब्राइट-नेहरू, अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (जर्मनी), जेएसपीएस (जापान), सीएनआरएस (फ्रांस) और आईसीटीपी जैसी मशहूर अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप मिल चुकी हैं। इसके अलावा यूजीसी रिसर्च अवॉर्ड और मिड-कैरियर अवॉर्ड भी उन्हें मिले हैं।
इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल
निधी कुमारी (एमए हिंदी)
प्रिया सिंह (एमए इंग्लिश)
उपासना आर्या (एमए संस्कृत)
खुशबु कुमारी (एमए मैथिली)
हदीका खालिद (एमए एरेबिक)
शीरिन तस्नीम (एमए उर्दू)
अमरजीत कुमार (एमए फिलॉस्फी)
साक्षी (एमए एमजेएमसी)
कुंदन कुमार (एमए म्यूजिक)
रिया (एमए हिस्ट्री)
साहिल आलम (एमए पॉलिटिकल साइंस)
स्नेहा कुमारी (एमए होम साइंस)
अभिषेक कुमार (एमए आईएच एंड आर्क)
आकांक्षा कुमारी (एमए सोशियोलॉजी)
ज्ञानेश्वरी कुमारी (एमए इकोनॉमिक्स)
अफशां निगार (एमए इकोनॉमिक्स)
सुप्रिया राज (एमए साइकोलॉजी)
प्रकाश चंद्रा (एमए जियोग्राफी)
मिताली राज (एमए पीएम एंड आईआर)
रागिनी (एमए रूरल स्टडीज)
पलक प्रकाश (एमए सोशल वर्क)
साक्षी (एमए वीमेंस स्टडीज)
सुरुची कुमारी (एमएससी फिजिक्स)
तृप्ति आनंद (एमएससी केमिस्ट्री)
आरती कुमारी (एमएससी जूलॉजी)
शाकिब अरशद (एमएससी बॉटनी)
वंदना कुमारी (एमएससी जियोलॉजी)
निकिता कुमारी (एमएससी मैथेमेटिक्स)
आसिया आर्या (एमएससी स्टेटिस्टिक्स)
प्रिया कुमारी (एमएससी बायोकेमिस्ट्री)
सृष्टि आर्या (एमएससी बायोटेक्नोलॉजी)
शशि सुमन (एमएससी इंवायरमेंटल साइंस)
सुरभी कुमारी (एमसीए)
प्रांजल कुमार (एमकॉम)
साकेत कुमार (एमबीए)
पल्लवी कुमारी (एमए लाइब्रेरी साइंस)
कुमारी साक्षी (एलएलएम)
विशाल राज (एमएड)

