Headlines

पटना एटीएम और चेक से पैसे निकासी में टॉप पर:साइबर क्राइम नवादा दूसरे, नालंदा चौथे और पटना सातवें नंबर पर, शेखपुरा 15वें नंबर पर… चीफ सेक्रेटरी ने की समीक्षा बैठक




देश के टॉप 10 साइबर क्राइम करने वाले जिलों में बिहार के 3 जिले शामिल हैं। इनमें नवादा दूसरे, नालंदा चौथे और पटना जिला सातवें नंबर पर है। इनके अलावा बिहार का शेखपुरा जिला इस सूची में 15वें नंबर पर है। पटना जिला एटीएम और चेक से पैसे निकासी के मामले में देश के टॉप स्थानों में एक है। ये देखते हुए इस गंभीर मुद्दे पर शुक्रवार को बिहार के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने राज्य के सभी 38 डीएम और एसएसपी/एसपी के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट को लेकर दिए गए निर्देशों के पालन और तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सूचना मिलते ही तुरंत और तेजी से कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें: चीफ सेक्रेटरी 1 लाख रुपये से अधिक के साइबर अपराध के मामलों में ई-जीरो एफआईआर तेजी से दर्ज की जाएगी। इस को तुरंत सामान्य एफआईआर में बदला जाएगा। सभी डीएम जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें आयोजित करेंगे। म्यूल बैंक खातों को फ्रीज (बंद) करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। धोखाधड़ी का पैसा पीड़ितों को वापस दिलाने के काम में तेजी लाई जाएगी। {फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम बेचने वाले एजेंटों और गैंग के खिलाफ अभियान। अब तक की कार्रवाई के ब्योरे 6,251 म्यूल बैंक खातों का सत्यापन (जांच) किया गया है, 702 लोगों पर कानूनी कार्रवाई और 507 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। {साइबर पीड़ितों को पैसे वापस दिलाने के लिए 16,593 मामलों में से 5642 मामलों पर तेजी से कार्रवाई की गई है। सुधा दूध के पैकेट और बिजली बिल पर दिखेगा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर या वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत ‘1930’ राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। चीफ सेक्रेटरी ने पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध से आम जनता की सुरक्षा को टॉप प्रायोरिटी पर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर का प्रचार आम जन-जीवन से जुड़ी हर जगह किया जाएगा। यह नंबर बिजली बिलों, बिल रिचार्ज मोबाइल ऐप्स, सुधा दूध के पैकेटों, नगर निगम के डिजिटल होर्डिंग्स और एलइडी स्क्रीनों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘साइबर मंगलवार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *