Headlines

गोपालगंज के निजी क्लिनिक में मरीज की मौत:विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग




गोपालगंज में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह कैंडल मार्च आंबेडकर चौक से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृतक अनूप मिश्रा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए न्याय की मांग की। डॉक्टर के दिए इंजेक्शन से तबीयत बिगड़ने का आरोप सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के सीरिसिया गांव निवासी अनूप मिश्रा करीब चार दिन पहले पैर की उंगली के ऑपरेशन के लिए एक निजी क्लिनिक गए थे। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले चिकित्सक या अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *