Headlines

सहरसा में कार ड्राइवर किडनैप, 2.75 लाख की फिरौती वसूली:बदमाशों ने 19 घंटे बंधक बनाकर धमकाया, पुलिस जांच जारी




सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो चालक का अपहरण कर 19 घंटे तक बंधक बनाए रखा। बदमाशों ने चालक को छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 2 लाख 75 हजार रुपए की फिरौती वसूली। इस घटना के बाद चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने गुरुवार के रात दस बजे उसका बयान दर्ज किया है। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 2 नंदलाली निवासी 26 वर्षीय संजीव कुमार यादव अपनी स्कॉर्पियो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गलफड़िया पोखर के पास ले जाकर मारपीट उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को माखड़ गांव निवासी सरवन यादव ने उनकी गाड़ी मटेश्वर धाम के लिए किराए पर ली थी। उसी दिन शाम 7 बजे मटेश्वर धाम से संजीव और उनकी गाड़ी का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने संजीव और उनकी गाड़ी को बलवाहाट थाना क्षेत्र के गलफड़िया पोखर के पास ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने संजीव के परिवार को फोन कर पहले 72,000 रुपए और फिर 55,000 रुपए नकद वसूले। सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया अगले दिन, 4 अगस्त को, संजीव को छोड़ने के लिए परिवार से 98,000 रुपए और फिर 40,000 रुपए बदमाशों ने अपने खाते में डलवाए। दोपहर करीब 2:30 बजे छोड़ने से पहले, बदमाशों ने संजीव के हाथ में राइफल देकर उसकी गाड़ी के साथ फोटो और वीडियो बनाए। उन्हें धमकी दी गई कि अगर उन्होंने इस घटना का जिक्र कहीं किया, तो वीडियो वायरल कर आर्म्स एक्ट में फंसा दिया जाएगा। घर लौटने के बाद संजीव सदमे में थे। उनकी मां ने 5 अगस्त को उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 6 अगस्त की रात 10 बजे सदर अस्पताल की पुलिस ने इलाजरत संजीव का फर्द बयान दर्ज किया। सदर अस्पताल के प्रभारी गुंजन कुमार ने बताया कि बयान के आधार पर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *