![]()
कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बंद घर से लाखों रुपये के नकद और जेवरात की चोरी हो गई। परिवार के पश्चिम बंगाल जाने के दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा वार्ड संख्या-3 निवासी पुनिता सिन्हा (40) अपने परिवार के साथ 3 अगस्त को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी गई थी। जब वे वापस लौटीं, तो उन्होंने अपने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का पता चला। पीड़िता पुनिता सिन्हा के अनुसार, चोर घर से करीब 72 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, नथिया, मांगटीका, चांदी की पायल, बिछिया, कांसे के बर्तन और कपड़े सहित अन्य कीमती सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है।
Source link
कटिहार में बंद घर से लाखों की चोरी:परिवार के बाहर जाने पर कैश, ज्वेलरी ले भागे चोर
