Headlines

असम में बाढ़ से रेल ट्रैफिक प्रभावित:25 ट्रेनों का रूट बदला, 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द




असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण रेल यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के तिनसुकिया मंडल अंतर्गत सिमालुगुड़ी रेलखंड पर भारी जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 25 प्रमुख ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि 4 पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित रेलखंड पर पटरियों के आसपास पानी भर जाने से ट्रेनों का परिचालन जोखिमपूर्ण हो गया है। यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता इसी कारण पूर्वोत्तर भारत को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। इनमें राजधानी एक्सप्रेस और विवेक एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। डायवर्ट की गई ट्रेनों को नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया और न्यू बोंगाईगांव मार्ग से संचालित किया जा रहा है। मार्ग परिवर्तन के कारण कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में भी बदलाव हुआ है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही बाढ़ का असर स्थानीय रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित तिथियों के लिए रद्द कर दिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 55914 तिनसुकिया–जोरहाट टाउन पैसेंजर, 55913 जोरहाट टाउन–तिनसुकिया पैसेंजर, 75602 तिनसुकिया–लुमडिंग डेमू (DEMU) तथा 55909 सिमालुगुड़ी–डिब्रूगढ़ पैसेंजर शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इंजीनियरिंग और ट्रैक मेंटेनेंस की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। जलस्तर कम होते ही पटरियों की मरम्मत और निरीक्षण के बाद परिचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। इसके लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES), रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *