![]()
नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली पेंचवैली एक्सप्रेस ट्रेन के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के 4 बजे आग लग गई। कोच में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कोच में करीब 72 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। यह घटना इटारसी से पहले पोल पत्थर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी। B2 कोच फुल था और यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं फैलने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी के पैनल से धुआं निकल रहा था। तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में शार्ट सर्किट:इटारसी के पास पैनल से धुआं निकल रहा था; चेन खींचकर ट्रेन रोकी, 70 यात्रियों को बाहर निकाला
