![]()
IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर अपनी करीबी दोस्त से बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में उसने थर्मोडायनेमिक्स का पेपर खराब होने और “अब यह हो जाने” की बात कही थी। उसने यह भी कहा था- मुझसे गलती हो गई। इसके बाद साहिल ने दोस्त के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। इस आखिरी बातचीत में साहिल ने जाति से जुड़ी किसी घटना या टिप्पणी का जिक्र नहीं किया था। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के कुछ घंटे बाद हुई। हालांकि, साहिल के माता-पिता ने दावा किया था कि उसने उन्हें जातिसूचक गालियां देने और भेदभाव की बात बताई थी। 22 साल के साहिल वाकोडे ने 18 सितंबर को पवई कैंपस के हॉस्टल सुसाइड कर लिया था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान साहिल ने मोबाइल फोन से ChatGPT का इस्तेमाल किया था। बुधवार को इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।
Source link
साहिल ने मौत से पहले दोस्त से कहा-गलती हो गई:IIT बॉम्बे स्टूडेंट ने परीक्षा और घटना का जिक्र किया था
