Headlines

अररिया में कल लगेगा जॉब कैंप:10वीं-12वीं और ITI पास के लिए 30 पद, ₹15-21 हजार वेतन; 2 समय का खाना भी मिलेगा




अररिया के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। अररिया शहर के जिला नियोजन कार्यालय और संयुक्त श्रम भवन परिसर में 26 सितंबर को जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम (इंडिया) की ओर से मशीन ऑपरेटर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए 10वीं, 12वीं या ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को 15 हजार से 21 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा दो समय का खाना भी दिया जाएगा। बिहार के किसी भी जिले के पुरुष युवा ले सकेंगे हिस्सा जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि बिहार के किसी भी जिले के बेरोजगार पुरुष युवक इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं। कैंप 26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला नियोजन कार्यालय, संयुक्त श्रम भवन, अररिया के परिसर में शुरू होगा। विभाग की ओर से कैंप को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आधार, फोटो और प्रमाण-पत्र साथ लाना जरूरी जॉब कैंप में आने वाले उम्मीदवारों को आधार कार्ड या पासपोर्ट साइज फोटो, निबंधन फॉर्म और सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। उम्मीदवारों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। निजी क्षेत्र की नौकरी, आने-जाने का खर्च नहीं मिलेगा जिला नियोजन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह निजी क्षेत्र की नौकरी है। नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तों के लिए संबंधित कंपनी खुद जिम्मेदार होगी। नियोजन कार्यालय सिर्फ प्रक्रिया में सुविधा देने की भूमिका निभाएगा। उम्मीदवारों को जॉब कैंप में आने-जाने का कोई खर्च भी नहीं दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *