Headlines

कैमूर में 'शराब पीने के आरोप में पुलिस ने पीटा':अपहरणकर्ता समझ विरोध करने पर मारपीट, परिजन एसपी से बोले-'हमें न्याय मिले'




कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी लखन चौधरी ने कुदरा पुलिस पर बर्बरतापूर्वक पिटाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शराब पीने के आरोप में पुलिस ने उन्हें पीटा। पीड़ित अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ न्याय की गुहार लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। और कहा हमें न्याय मिले। लखन चौधरी ने बताया कि उन्होंने थम्सअप पिया था, हालांकि जांच में थोड़ी शराब की मात्रा पाई गई। वे मालवीय भट्ठे से तेलारी बाजार चाय पीने आए थे। इसी दौरान कुदरा थाना के ड्राइवर अभिषेक कुमार (सादे कपड़ों में) ने उन्हें पीछे से कॉलर पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जमीन पर पटककर लाठियों से पीटा सादे लिबास में होने और पुलिस की कोई आधिकारिक गाड़ी न दिखने के कारण लखन चौधरी उन्हें पहचान नहीं पाए। अपहरण के डर से जब उन्होंने विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। लखन चौधरी के दोनों पैरों और आंखों पर गंभीर चोट के निशान हैं। पीड़ित की पत्नी चिंता देवी के अनुसार, पुलिस की पिटाई से घायल लखन को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल से उठा ले गई पुलिस परिजनों का आरोप है कि रात भर अस्पताल में इलाज चलने के बाद सुबह कुदरा पुलिस दोबारा आई और उन्हें जबरन अस्पताल से उठा ले गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उचित इलाज और दवाइयां भी नहीं मिलने दीं। पुलिस ने शराब पीने का मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद परिजन न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे हैं। इस मामले पर मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी संबंधित थाने से ली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *