![]()
नवादा के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, नवीन नगर में नीट परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सफल छात्रों में पीयूष गुप्ता, सुमित सौरभ, प्रशांत राज, सर्वेश कुमार और छात्रा कुलसुम परवीन शामिल थे। सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित थे। स्कूल के निदेशक रश्मि गुप्ता ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया, जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर आर.पी. साहू ने उन्हें अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में मिले मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के निरंतर प्रोत्साहन के कारण ही उन्हें यह सफलता मिली। कुलसुम परवीन, पीयूष गुप्ता और सर्वेश कुमार ने हिसुआ शाखा से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बच्चों के माता-पिता भी इस अवसर पर काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई और मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए बधाई दी। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल के सहयोग से ही उनके बच्चों ने यह सफलता हासिल की है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सर्वदानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य अनुराधा विश्वकर्मा के साथ-साथ शिक्षक संजय कुमार, रविंद्र शर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, धीरज कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, अमित मिश्रा और आर्यन पांडे ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
Source link
नवादा में नीट में सफल छात्रों का सम्मान:निजी स्कूल ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया, बच्चों के पैरेंट्स भी कार्यक्रम में शामिल हुए
