Headlines

Patna Paper Leak Protest | CM Residence Gherao Pappu Yadav NSUI


पटना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में मंगलवार, 4 जुलाई को पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन चला। इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हल्की झड़प हुई। यहां पहुंचते ही छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे।

पुलिस ने यहां छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्टूडेंट्स वाटर कैनन पर डांस करने लगे। कुछ छात्र सड़क पर बैठ गए। पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें उठाकर वहां से हटाया।

प्रदर्शन के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी सड़क पर लेट गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए।

इससे पहले पुलिस ने सभी को जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका था। छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई पुलिस ने सभी छात्रों को समझाया, लेकिन वे पीछे नहीं हटे।

इस प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चली क्या हुआ। कुछ नहीं किया गया। PM मोदी और अमित शाह का इस्तीफा होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और भाग्य भारती नाम की छात्रा को डिटेन किया है। पुलिस ने फिलहाल छात्रों को इनकम टैक्स चौराहे से हटा दिया है।

छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…

इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

वाटर कैनन पर स्टूडेंट्स डांस करने लगे।

वाटर कैनन पर स्टूडेंट्स डांस करने लगे।

जेपी गोलंबर पर छात्रों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की।

जेपी गोलंबर पर छात्रों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की।

इनकम टैक्स चौराहे पर छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी।

इनकम टैक्स चौराहे पर छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी।

छात्रों को जबरन उठाकर सड़क से हटाती पुलिस टीम।

छात्रों को जबरन उठाकर सड़क से हटाती पुलिस टीम।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं की तस्वीरें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

थोड़ी देर बाद पुलिस ने राजेश राम को डिटेन कर लिया।

थोड़ी देर बाद पुलिस ने राजेश राम को डिटेन कर लिया।

प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल थे। उन्होंने मोदी और शाह का इस्तीफा मांगा है।

प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल थे। उन्होंने मोदी और शाह का इस्तीफा मांगा है।

पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को डिटेन किया है।

पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को डिटेन किया है।

डाकबंगला चौराहे पर छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर बैठ गए। उनके हाथ में NTA को खत्म करो के पोस्टर थे।

डाकबंगला चौराहे पर छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर बैठ गए। उनके हाथ में NTA को खत्म करो के पोस्टर थे।

छात्र बोले- बेहतर भविष्य के लिए गोली खाने को तैयार हैं

प्रदर्शन में शामिल छात्र ने कहा कि मीडिया हमारी मांग नहीं उठाती है। छात्र जो सड़क पर खड़ा है, धूप में मर रहा है। न हम चेहरे से आतंकवादी है, न हरकतों से, न ही पेशे से। लेकिन फिर भी हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। जबकि अभी बांकीपुर उपचुनाव जीतने वाले प्रशांत किशोर ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। हमारी कहां सुनवाई होगी बता दीजिए

प्रदर्शन में ये संगठन शामिल थे

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बैनर तले छात्र सड़क पर उतरे। आंदोलन को युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ,द सोशलिस्ट, एआईडीवाईओ का भी समर्थन था।

पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस ने तैयार की रिपोर्ट

बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की आंच बिहार में भी देखने को मिली थी। पेपर लीक को लेकर पूरे बिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई छात्रों को डिटेन करके जेल भेजा गया, पुलिस ने गोलियां भी चलाई थीं, कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे।

इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस ने फैक्ट फाइनडिंग पैनल बनाई है। कांग्रेस ने रिपोर्ट कार्ड तैयार करके आलाकमान को भेज दिया है। यह पैनल 6 जिले- जहानाबाद, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, सीवान और दरभंगा के लिए बनाया गया है।

छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

08:45 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने राजेश राम और विनोद जाखड़ को डिटेन किया है

प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ को पुलिस ने डिटेन किया है।

08:33 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने डिटेन किया

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को पुलिस ने डिटेन किया है। राजेश राम छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे।

08:30 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सड़क पर लेटे NSUI अध्यक्ष

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सड़क पर लेट गए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। पुलिस उन्हें यहां से हटने के लिए कह रही है। उनके साथ मौजूद लोग सम्राट सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

08:27 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रा बोली- बिना वारंट मेरे घर की तलाशी ली गई थी

प्रदर्शन के दौरान डिटेन हुई छात्रा भाग्य भारती ने कहा, ये बिहार की सरकार है। देखिए एक लड़की को पकड़ने के लिए इतनी पुलिस है। अपराधियों को पकड़ा नहीं जाता है। बिना वारंट के मेरे घर में घुसकर 40 पुलिस वालों ने तलाशी ली।

08:26 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्र बोला- हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं होती है

प्रदर्शन में शामिल छात्र ने कहा कि मीडिया हमारी मांग नहीं उठाती है। छात्र जो सड़क पर खड़ा है, धूप में मर रहा है। न हम चेहरे से आतंकवादी है, न हरकतों से, न ही पेशे से। लेकिन फिर भी हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। जबकि अभी बांकीपुर उपचुनाव जीतने वाले प्रशांत किशोर ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। हमारी कहां सुनवाई होगी बता दीजिए

08:07 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पप्पू यादव बोले- PM मोदी और शाह का इस्तीफा होना चाहिए

प्रदर्शन में पप्पू यादव भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चली क्या हुआ। कुछ नहीं किया गया। PM मोदी और अमित शाह का इस्तीफा होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

08:02 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम

पटना के इनकम टैक्स गोलबंर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए हैं। उनके साथ मौजूद लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है।

07:50 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की

इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। छात्रों को अभी जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका गया है। पुलिस पहले से अलर्ट है।

07:48 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे छात्र

छात्र जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस उन्हें लगातार समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन स्टूडेंट्स बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ना चाह रहे हैं।

07:41 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर से छात्र डाकबंगला की ओर बढ़ रहे हैं

छात्र जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने डाकबंगला पर भी बैरिकेडिंग की है। प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस भी चल रही है।

06:37 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

वाटर कैनन की गाड़ी मंगवाई गई है

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से अलर्ट है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर वाटर कैनन की गाड़ी मंगवाई गई है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

06:26 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है

पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। यहां भारी संख्या में पुलिस तैनात है। उग्र आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस पहले से तैयार है।

06:22 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट है

प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट है। पटना के जेपी गोलबंर और इनकम टैक्स चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग भी की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *