![]()
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में गोली मारी है। घर से 5 किलोमीटर दूर सड़क किनारे शव मिला है। मृतक की पहचान भरडीहा गांव निवासी अरविंद पासवान के पुत्र साजन कुमार उर्फ गोलू(18) के रूप में हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बघेला चौर हंडालपुर के पास की है। जानकारी के मुताबकि शुक्रवार रात 8:00 बजे साजन के पांच दोस्त उसे बुलाकर ले गए थे। 1 घंटे के बाद दोस्त ने ही घर पर फोन करके बताया कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां सड़क किनारे साजन उर्फ गोलू की लाश पड़ी हुई थी। छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से एक बाइक मिला है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
Source link
बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या:सिर में दागी बुलेट, घर से 5 किमी. दूर मिली लाश; दोस्तों पर बुलाकर ले जाने का आरोप
