Headlines

Sapna Choudhary Controversy | Dharmendra Hooda Accuses Dancer of Drug Use


रोहतक12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक के रहने वाले धर्मेंद्र हुड्‌डा ने सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर नया वीडियो जारी किया। इनसेट में धर्मेंद्र - Dainik Bhaskar

रोहतक के रहने वाले धर्मेंद्र हुड्‌डा ने सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर नया वीडियो जारी किया। इनसेट में धर्मेंद्र

जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने नया वीडियो जारी कर हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी पर फिर अटैक किया। हुड्डा ने कहा- सपना नशेड़ी है। वो सूखा नशा गांजा पीकर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा।

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में आगे कहा-

QuoteImage

सपना चौधरी हमेशा मर्दों के बारे में गलत बोलती है। सपना ने बोला कि मर्द क्या होते हैं, कुछ नहीं होते। सपना की जिंदगी में भी कई मर्द है, जिसमें उनका भाई, पिता, पति व बेटे शामिल हैं। उसे मर्दों को गलत बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। लेकिन वह सुखा नशा करके कुछ भी बोल रही है।

QuoteImage

एक दिन पहले ही पति वीर साहू सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे थे। उन्होंने अश्लील कंटेंट को लेकर महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद कहा- “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।” असल में धर्मेंद्र हुड्डा की कॉल पर ही चबूतरे पर महापंचायत बुलाई गई थी।

सपना चौधरी के PHOTOS

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि सपना स्टेज पर गांजा पीकर आती है और मर्दों को गलत बोलती है। इसपर एक वीडियो भी जारी किया। इनसेट में धर्मेंद्र

धर्मेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि सपना स्टेज पर गांजा पीकर आती है और मर्दों को गलत बोलती है। इसपर एक वीडियो भी जारी किया। इनसेट में धर्मेंद्र

सपना चौधरी हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह कई हिट गाने दे चुकी हैं।

सपना चौधरी हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह कई हिट गाने दे चुकी हैं।

अब पढ़िए धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में क्या कहा…

  • पंचायत में सभी कलाकारों ने माफी मांगी, सपना ने क्यों नहींः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि 25 जुलाई को हुई महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत में हरियाणा के अधिकांश कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों ने पीछे जो गलती हुई, उसके लिए माफी मांगी। लेकिन सपना चौधरी ने क्यों माफी नहीं मांगी। क्योंकि जिनके ना घर परिवार की इज्जत, ना ससुराल की इज्जत, वह कुछ भी बोल देती है। सूखा नशा करने के बाद उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता।
  • सपना चौधरी के लिए जो शब्द बोले, उन्हीं के लायकः सपना चौधरी जैसी महिलाओं के लिए जो शब्द बोलता हूं, ये वही सुनने के लायक है। अब हरियाणा में कोई स्टेज कार्यक्रम करके दिखाए ना। गांजा पीकर अब यूपी में कार्यक्रम कर रही है। हरियाणा में पिछले 15 दिन से शांति है और कोई भी अश्लील डांस कहीं नहीं हो रहा।
  • खापों को कोई चुनौती देगा तो उसका इलाज करेंगेः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने व नंगा नाच करने का प्रयास करेगा तो वो हरियाणा को चुनौती देगा। इसके बाद वह भी हद पार करने से पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब उन्होंने ने भी गलती मान ली है।
  • पंचायत में रोहतक की एक फेमस खाप नहीं हुई शामिलः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप पंचायत में रोहतक की एक फेमस खाप शामिल नहीं हुई। इसका कारण यह रहा कि अगर वह खाप पंचायत में जाती तो लोग उनसे पूछते कि तुम्हारे घर में जो नाश हो रखा है, उसके बारे में भी बताओ। इसी कारण वह पंचायत में शामिल नहीं हुए।
  • महिला कलाकारों को प्यार की भाषा समझ नहीं आईः महिला कलाकारों को कई बार प्यार की भाषा समझ नहीं आती। उन्हें उनकी भाषा में समझाना पड़ता है। दो-तीन महिला कलाकारों ने सफाई दी कि हमें बच्चे पालने हैं, इसलिए स्टेप करने पड़ते हैं। कुछ महिला कलाकारों ने कहा कि हमें धमकाया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। जिसके घर परिवार की इज्जत उतर जाती है, वो कुछ भी बोल सकती है।

सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी

सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता

सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।

मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए

न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

—————

यह भी पढ़ें- अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *