Headlines

नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया ट्यूशन टीचर:पूर्णिया में मामा के घर रहती थी पीड़िता, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार




पूर्णिया के के.हाट थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि लड़की नाबालिग है। वह बुधवार को अपनी बहन से मिलने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज आई थी। यहीं से आरोपी राकेश उसे भगा ले गया। पीड़िता अपने मामा के घर रहती थी। आरोपी राकेश उसे ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लड़की को भगाने के बाद आरोपी राकेश ने उससे शादी करने का दावा किया। पूर्णिया पुलिस ने बताया कि लड़की मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र स्थित अपने मामा के घर रहती थी। वहीं आरोपी युवक 19 वर्षीय राकेश कुमार लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। शादी के दावे की जांच हो रही
सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में अपनी बहन को बच्चा होने पर उससे मिलने आई थी। लड़की के पिता के बयान के अनुसार, वहीं से आरोपी युवक उसे शादी की नियत से भगाकर ले गया था।

नाबालिग लड़की के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक राकेश को जब हिरासत में लिया तो युवक ने कोर्ट का नोटरी पेपर पेश किया, जिसमें दावा था कि दोनों ने शादी कर ली है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि नाबालिग लड़की की शादी गैर कानूनी है। नटोरी की वास्तविकता की जांच हो रही है ।

नाबालिग लड़की को भेजा गया बाल कल्याण समिति
एसडीपीओ 1 अभिनव पराशर ने बताया कि के.हाट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लड़की के नाबालिग होने के कारण इस शादी को कानूनी रूप से वैध नहीं माना जाएगा। फिलहाल नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समित के समक्ष पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *