Headlines

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नवंबर तक तैयार होगा:पीएमसीएच – मेडिसिन इमरजेंसी में बढ़े 45 बेड, अब 105 मरीज भर्ती हो सकेंगे




पीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड की क्षमता बढ़ा दी गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक सुब्रत सेन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में 45 अतिरिक्त बेड का शुभारंभ किया गया। इससे पहले मेडिसिन इमरजेंसी में 60 बेड की व्यवस्था थी। अब 105 बेड हो गए हैं। इसके अलावा मेडिसिन विभाग का ही इंडोर वार्ड भी शुरू कर दिया गया। इससे अब मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी और इंडोर वार्ड एक ही जगह हो गए हैं। नया वार्ड ब्लॉक-टू की दूसरी मंजिल पर बनाया गया है। रोज 150 से अधिक गंभीर मरीज पहुंच रहे यह मरीजों के सबसे अधिक दबाव वाले विभागों में शामिल है। बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, निमोनिया, सांस की बीमारी और अन्य गंभीर संक्रमण से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। रोज 150 से अधिक गंभीर मरीज पहुंचते हैं। बेड कम होने के कारण भर्ती करने में परेशानी होती थी। कई बार मरीजों को इमरजेंसी में ही स्ट्रेचर या अन्य अस्थायी व्यवस्था पर रखना पड़ता था। चौथी बिल्डिंग मिलने पर 200 बेड तक बढ़ेगी क्षमता अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चौथी बिल्डिंग उपलब्ध होने के बाद मेडिसिन सहित संबंधित सेवाओं की बेड क्षमता को करीब 200 तक ले जाने की योजना है। उधर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को 20 नवंबर तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने निर्माण एजेंसी को शेष कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के अनुसार मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब बिजली कनेक्शन, एसी की स्थापना और कुछ फिनिशिंग का काम बाकी है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *