Headlines

मुजफ्फरपुर के युवक की आंध्र प्रदेश में मौत:दरवाजे पर फंदे से लटकी मिली लाश, पेंटर का करता था काम




मुजफ्फरपुर के युवक की आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। युवक का शव किराए के कमरे के बाहर दरवाजे पर फंदे से लटका मिला। स्थानीय पुलिस सुसाइड मान रही है, लेकिन परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। युवक लाश सोमवार को गांव लाई गई है। मृतक औराई थाना क्षेत्र के सुंदरखौली गांव हरेंद्र सहनी (30) हैं। परिजन के अनुसार हरेंद्र करीब 1 साल पहले आंध्र प्रदेश गया था। जहां वो पेंटर का काम करता था। कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला शव करीब पांच दिन पहले नेल्लोर पुलिस ने परिजनों को फोन कर हरेंद्र की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को शव गांव भेजा। सोमवार को जैसे ही हरेंद्र का शव गांव पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप हरेंद्र के परिजनों ने पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हरेंद्र मानसिक रूप से मजबूत था और ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। आरोप है कि उसके साथ रहने वाले कुछ लोगों ने हत्या की, फिर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया परिजनों ने बताया कि हरेंद्र की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी हरेंद्र के कंधों पर थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं जदयू नेता अजय पटेल ने भी कहा कि अब तक परिवार को घटना की पूरी सच्चाई नहीं बताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *