Headlines

नवादा में डूबने से मजदूर की मौत:जानवर को बचाने के प्रयास में उतरा था नदी में, प्रशासन से मुआवजा देने की मांग




नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के हादसा गांव में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने जानवर को बचाने के प्रयास में नदी में उतरा था। मृतक की पहचान लगभग रामस्वरूप मांझी(45) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, रामस्वरूप मांझी अपने जानवर के साथ नदी के पास गए थे। जानवर अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के लिए रामस्वरूप भी नदी में उतर गए। नदी में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वे डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रामस्वरूप मांझी दिहाड़ी मजदूर थे और मकानों तथा भवनों के निर्माण कार्य में लगे थे। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सरकारी मुआवजा प्रदान करने की मांग गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के द्वारा मृतक की शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदा अस्पताल भी दिया है और आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *