Headlines

भागलपुर: पप्पू तांती हत्याकांड का खुलासा:छह आरोपी गिरफ्तार, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर; 11 सितंबर को गोली मारकर हुई थी हत्या




भागलपुर में 11 सितंबर को पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस-कांफ्रेंस में बताया बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल पप्पू तांती को अस्पताल पहुंचाया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई थी। वैज्ञानिक जांच, छापेमारी और आरोपियों की सूची एसएसपी के मुताबिक, टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की गई। पुलिस ने दीपिका कुमारी, अमित राज, सूरज कुमार, लवीस आनंद, सुमन कुमार और नितीश कुमार उर्फ अक्षय यादव को गिरफ्तार किया है। शशि मोदी और कृष्णा मोदी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। हत्या की वजह: स्थानीय राजनीति और मंदिर विवाद पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या कुतुबगंज स्थित महादेव तालाब से जुड़े विवाद, काली मंदिर के अध्यक्ष पद और आने वाले पार्षद चुनाव से जुड़े विवाद के कारण हुई है। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि घटना की साजिश शशि मोदी ने रची थी। इसमें कृष्णा मोदी, सुमन कुमार और दूसरे आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक के भाई अरविंद कुमार के बयान पर बबरगंज थाने में 11 सितंबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बीएनएस की धारा 103(1) हत्या, 61(2) आपराधिक साजिश, 3(5) सामान्य आशय / समान मंशा और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई है। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है। मिले तकनीकी, वैज्ञानिक और दूसरे सबूतों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *