![]()
बिहार में शुक्रवार को डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी दौरान पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित +2 विपिन उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित समय से पहले ही मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाए। अभ्यर्थियों के अनुसार, वे परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच गए थे, लेकिन सुबह 8:59 बजे ही विद्यालय का गेट बंद कर दिया गया। उनका आरोप है कि इस कारण उन्हें परीक्षा देने से वंचित होना पड़ा। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने विद्यालय प्रशासन से काफी अनुरोध किया, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। विद्यालय परिसर के बाहर छात्रों की भीड़ इस घटना से नाराज अभ्यर्थी विद्यालय परिसर के बाहर जमा हो गए। बाद में वे अपनी शिकायत लेकर जिला समाहरणालय (डीएम कार्यालय) पहुंचे। वहां उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना था कि यदि गेट समय से पहले बंद न होता, तो वे परीक्षा में शामिल हो सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बेतिया के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार परीक्षा केंद्र पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से बात की और उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद उन्होंने परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। CCTV में 9 बजे नहीं दिखे कोई अभ्यर्थी अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर कोई अभ्यर्थी नहीं दिखा, जिसके बाद मुख्य गेट बंद कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। देर से पहुंचे परीक्षार्थी जिला पदाधिकारी से भी मिले, लेकिन उन्हें भी बताया गया कि उन्हें दोबारा प्रयास करना होगा। अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी के साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
Source link
लेट होने पर छात्रों का डीएलएड प्रवेश परीक्षा छूटा:बेतिया में परीक्षार्थियों ने टाइम से पहले गेट बंद करने का लगाया आरोप, जांच में जुटे अधिकार
