Headlines

भोजपुर में सदिग्ध स्थिति में महिला की मौत:पेट में दर्द के बाद चेकअप कराने गई थी, परिजन का आरोप; गलत इंजेक्शन दिया




आरा शहर में मंगलवार की देर रात इंजेक्शन लगने के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मृतका टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर-3 निवासी मिथिलेश प्रसाद की पत्नी मंजू देवी (31) है। पति मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3 बजे पत्नी के पेट में तेज दर्द उठा था। जिसके बाद वह मोहल्ले के डॉक्टर के पास इलाज करने के लिए गई। डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया। उसके बाद वह घर चली आई। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई। मैं उस वक्त नहीं था। सदर अस्पताल में गई जान मैं जब घर पहुंचा तो पता चला कि परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए हैं। जहां डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित क दिया। वहीं, दूसरी तरफ मृतका के पति मिथिलेश प्रसाद ने बरहबतरा मोहल्ले के झोलाछाप डॉक्टर खलील नामक व्यक्ति पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका के 2 बेटे शिवम, मुच्छल और 2 बेटी राधा-सुहानी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *