Headlines

सहरसा में कोसी का जलस्तर बढ़ा:सत्तौर पंचायत में बाढ़ का खतरा, मुख्य सड़क टूटी




सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड की सत्तौर पंचायत के वार्ड संख्या-8 में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण इलाके में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कोसी नदी के तेज बहाव के कारण वार्ड संख्या-8 की मुख्य सड़क टूट गई है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ का पानी अब लोगों के घरों और खेतों तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई परिवार अपने घरों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने टूटी हुई सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने का भी आग्रह किया है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति पर नजर रखी हुई है। ग्रामीण प्रशासन से समय पर राहत और सुरक्षा मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *