Headlines

मधेपुरा का युवक 27 दिनों से लापता:9 जून को मुंबई से आया था गांव, 18 जून को ससुराल के लिए निकला था




मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा लखराज वार्ड-12 निवासी युवक पिछले 27 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर भर्राही थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता युवक की मां अवैरून खातून ने बताया कि उनका बेटा मो. नाजीर मुंबई में मजदूरी करता था। 9 जून की शाम घर लौटा था। वह घर पर ही रह रहा था। ससुराल जाने का बोलकर निकला था घर से 18 जून की दोपहर करीब तीन बजे उसने बताया कि वह अपने बीमार छोटे बेटे के इलाज के लिए सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक ससुराल जा रहा है। उसने परिवार से कहा था कि इलाज के बाद पत्नी और बच्चों को साथ लेकर वापस घर लौट आएगा। परिजन के अनुसार मो. नाजीर न तो अपने ससुराल पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। काफी इंतजार के बाद परिवार ने ससुराल, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। पक्ष ने भी पुलिस को बताया कि मो. नाजीर वहां नहीं पहुंचा था। परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष से उसके संबंध सामान्य थे। किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं था। कॉल डिटेल-लास्ट लोकेशन की जांच कराने की मांग आवेदन में परिजनों ने पुलिस से मो. नाजीर के मोबाइल नंबर 8527521061 की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की जांच कराने की मांग की है। मां अवैरून खातून ने भर्राही थानाध्यक्ष से मामले की गंभीरता से जांच कर अपने पुत्र का जल्द से जल्द पता लगाने और सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *