Headlines

छत की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव:ससुराल वालों पर गला दबाकर मारने का आरोप; भाई बोला- पति का दूसरी महिला से अफेयर था




भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। ससुराल में छत की कुंडी से लटका शव मिला है। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बसौना गांव निवासी नेजाम अंसारी की पत्नी खैरुन निशां(28) के तौर पर हुई है। घटना धनगाई थाना क्षेत्र की है। नारायणपुर के मुरादपुर निवासी मृतका के भाई महबूब अली ने बताया कि साल 2018 में मेरी बहन की शादी नेजाम अंसारी से हुई थी। शादी के चार साल बाद नेजाम का किसी दूसरी लड़की प्रेम-प्रसंग चलने लगा। अवैध संबंध लेकर झगड़ा होता था। धनगाई थाना में हमलोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने उस समय समझा-बुझाकर साथ रहने की सलाह थी। बहन के देवर से मिली मौत की सूचना महबूब ने आगे बताया कि सोमवार को मेरे बहनोई के भाई ने मुझे फोन करके कहा कि आपकी बहन अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह छत से गिरकर मर गई है। इसके बाद परिवार के सुराल पहुंचे। वहां देखा कि उसके कमरे में टूटी हुई चूड़ी बिखरी हुई थी। गले पर निशान थ। गले की हड्‌डी भी टूटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई महबूब अली ने बहन के पति, देवर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका सात भाई-बहन में सबसे छोटी थी। उसे जुड़वा बेटी नजमा और नगमा है। मौत के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *