Headlines

जमुई कांड का VIDEO वायरल करने वाला गिरफ्तार:मुख्य आरोपी नंदन-हरेराम अभी फरार, पुलिस छापेमारी कर रही




जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन और हरे राम अभी फरार पुलिस के मुताबिक, मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरे राम यादव अभी फरार हैं। वायरल वीडियो में नंदन यादव की पहचान लाल गमछा पहने युवक के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। 19 सितंबर को वायरल हुआ था वीडियो नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का यह वीडियो 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद मामला सामने आया। पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नाबालिग पीड़ितों की पहचान बताने वाला वीडियो या ऐसी कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर शेयर न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *