Headlines

ईरान बोला- अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट बंद है:कोई भी जहाज मंजूरी के बिना पार न करे; अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर एयरस्ट्राइक की




ईरान की सेना ‘रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स’ ने होर्मुज को बंद करने का एलान कर दिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी जहाज उनकी मंजूरी के बिना इस रास्ते को पार करने की कोशिश न करे। वहीं, अमेरिका ने ईरान पर सीजफायर खत्म होने के बाद तीसरे दौर की एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है। इससे पहले अमेरिका ने बुधवार और गुरुवार को भी एयरस्ट्राइक की थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ईरानी सेना ने होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला किया था। इससे पहले ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार संदेश जारी किया। अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने कहा- ‘मैं अपने पिता के बेगुनाह खून का बदला जरूर लूंगा, यही हमारे देश की भी इच्छा है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *