जिलाधिकारी ने सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया:प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत नवादा में उत्पादन की समीक्षा की
नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने रोह प्रखंड के मडरा पंचायत अंतर्गत रतोई गांव में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत संचालित सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन, संचालन व्यवस्था, अनुरक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।…
