Headlines

आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने खाया जहर:पारिवारिक विवाद के बाद हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती




राजधानी में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें पुलिस की गाड़ी से आईजीआईएमएस (IGIMS) अस्पताल लाया गया। पुलिस वाहन के चालक ने उन्हें भर्ती कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। आईजीआईएमएस में लगभग दो घंटे के उपचार के बाद, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए महिला को दानापुर-सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है, और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की सटीक प्रकृति और किन परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *