Headlines

जहानाबाद डीएम को बच्चों ने बांधी राखी:जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को दिया प्रेम, आत्मीयता का संदेश




जहानाबाद में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं। जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है। बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *