Headlines

कटिहार में हरे कपड़ों में सजीं सैकड़ों महिलाएं:जिले में पहली बार सावन मिलन समारोह, भोलेनाथ-माता गौरी की पूजा के साथ लोकगीत-सांस्कृतिक कार्यक्रम




कटिहार में महिला विकास मंच की ओर से पहली बार सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शिवाजीनगर ललियाही स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और श्रृंगार में पहुंचीं। उन्होंने एक-दूसरे को सावन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। फीता काटकर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का नेतृत्व महिला विकास मंच की जिला अध्यक्षा और पूर्व मेयर प्रत्याशी रश्मि कुणाल ने किया, जबकि महासचिव चम्पा कामती ने मंच संचालन किया। मंच की मुख्य संरक्षिका वीणा मानवी मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्षा रानी जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वीणा मानवी ने फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया। भोलेनाथ और माता गौरी की पूजा-अर्चना समारोह के दौरान महिलाओं ने सावन मास की परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ और माता गौरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी महिलाओं को हरी चूड़ियां देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य मुख्य संरक्षिका वीणा मानवी ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में सावन मिलन समारोह आयोजित किए गए हैं। कटिहार में यह आयोजन अंतिम पखवाड़े में किया गया। प्रदेश अध्यक्षा रानी जायसवाल ने कहा कि सावन मिलन समारोह का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना सुहाग और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे आयोजन महिलाओं के बीच आपसी भाईचारा और उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *