Headlines

Patna Student Protest LIVE Photos Update; BPSC TRE 4 – ABSU


पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

BPSC TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले।

छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ-साथ CRPF जवानों को भी तैनात किया गया, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए। इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का सिर फट गया, जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे।

कुछ छात्रों ने पुलिस की ओर पत्थरबाजी भी की, जिसमें टाउन DSP कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कुछ छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है। छात्रों के प्रदर्शन के बीच बख्तरबंद गाड़ी भी बुलाई गई। इस गाड़ी का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सल प्रभावित इलाकों में किया जाता है। पटना के गर्दनीबाग में छात्र 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं।

छात्रों के CM हाउस घेराव की कुछ तस्वीरें…

छात्र को घसीटकर ले जाती पुलिस।

छात्र को घसीटकर ले जाती पुलिस।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है।

डाकबंगला चौराहे पर लोहे की शील्ड लगाकर छात्रों को रोका गया।

डाकबंगला चौराहे पर लोहे की शील्ड लगाकर छात्रों को रोका गया।

छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

पानी की बैछार के दौरान छात्र शैंपू लगाकर नहाने लगे।

पानी की बैछार के दौरान छात्र शैंपू लगाकर नहाने लगे।

जेपी गोलंबर पर छात्र बैरिकेडिंग लेकर भागने लगे।

जेपी गोलंबर पर छात्र बैरिकेडिंग लेकर भागने लगे।

जेपी गोलंबर पर छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

जेपी गोलंबर पर छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी

सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह से गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”

उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

————–

ये खबर भी पढ़ें

छात्र प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

अपडेट्स

12:20 PM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- बिहार की जुल्मी सरकार ने छात्रों पर अत्याचार किया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-

QuoteImage

𝐀𝐊-𝟒𝟕 से छात्रों पर गोलियां बरसाने वाली निरंकुश एनडीए सरकार चौतरफा हुए आलोचना और विपक्ष के दबाव में आकर गोलीबारी तो छोड़ सकती है पर लाठीचार्ज नहीं छोड़ सकती! इस सरकार का छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर आंदोलनरत छात्रों पर बिहार की जुल्मी सरकार ने अत्याचार किया…।

QuoteImage

10:31 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रोहिणी बोलीं- सरकार छात्रों के आंदोलन का दमन कर रही

पटना में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने X पर लिखा-

QuoteImage

संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की बजाए पुलिसिया जुल्म से छात्रों के आंदोलन का दमन करने में जुटी है सम्राट सरकार.. TRE -4 परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की मांग के लिए आज पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फिर से बिहार सरकार के द्वारा करवायी गयी पुलिसिया दमन की कार्रवाई से सम्राट सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति उजागर होती है l

QuoteImage

10:19 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

SSP कार्तिकेय शर्मा बोले- छात्रों को डाकबंगला चौराहे से हटाया गया

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “छात्रों को समझाकर डाकबंगला चौराहे से हटा दिया गया है। यहां कुछ देर में ट्रैफिक सामान्य हो जाएगी। हमने छात्रों से कहा है कि उनकी बातें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी।”

10:04 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

CJP नेता सौरभ दास बोले- इस सिस्टम की एक्सपायरी डेट आ गई है

पटना में छात्रों के प्रोटेस्ट पर CJP नेता सौरभ दास ने कहा, “पूरा सिस्टम चरमराकर गिरता हुआ दिख रहा है। भारत में ऐसे दृश्य देखकर यकीन करना मुश्किल है। शुरू से ही उदासीनता, अक्षमता और भ्रष्टाचार को हिंदू-मुस्लिम और अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति के पर्दे के पीछे छिपाया जाता रहा है, लेकिन अब उस राजनीति की भी एक्सपायरी डेट आ गई है। अब सत्ता में बैठे लोग क्या करेंगे?

10:00 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर छात्रों को रोकने के लिए बख्तरबंद गाड़ी तैनात की गई

प्रोटेस्ट वाले इलाके में यह बख्तरबंद गाड़ी लाई गई है। इसका नाम MPV (माइन प्रोटेक्टर व्हीकल) है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल नक्सल प्रभावित इलाकों में किया जाता है।

09:56 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्र बोले- 13 दिन से धरने पर बैठे है, न नहाने का फिक्र न खाने का

छात्र का कहना है कि जिस तरह TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में सिंगल एग्जाम हुआ था और नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, उसी तरह TRE-4 की परीक्षा भी सिंगल एग्जाम के रूप में होनी चाहिए।

छात्र ने कहा, “हम लोग 13 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। न नहाने का ठिकाना है, न खाने का। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एजुकेशन सिस्टम में सुधार की बात करते हैं। अभी तक जितने शिक्षकों का सेलेक्शन हुआ है, बता दीजिए कि कौन बच्चों को पढ़ा रहा है। पूरे दिन स्कूल में बैठकर मोबाइल चलाते हैं।”

09:46 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन के दौरान सड़क किनारे लंच करते नजर आए छात्र

पटना में प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र सड़क किनारे लंच करते नजर आए। फिलहाल डाकबंगला पर स्थिति कंट्रोल में है। बड़ी संख्या में पुलिस और CRPF की टीम मौजूद है।

09:27 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

09:20 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान टाउन DSP को लगी चोट

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पटना टाउन के डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह को चोट लगी है।

09:14 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों को पुलिस खदेड़ रही है

छात्र डाक बंगला चौराहे से कोतवाली टी पॉइंट होते हुए इनकम टैक्स की ओर बढ़ रहे थे,लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया है।

09:05 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जंजीर पहनकर प्रदर्शन करने पहुंचा छात्र

छात्र का कहना है कि 13 तारीक से हम धरना दे रहे हैं। सरकार ने मांग नहीं सुनी तो आज सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं। पर डाकबंगला चौराहे पर रोक दिया गया है। छात्र नौजवान गुलाम हैं, इसलिए हम जंजीर लगाकर आए हैं।

08:59 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने प्रदर्शकारी छात्रों को खदेड़ा

लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया है।

08:49 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों को घसीटकर ले गई पुलिस

छात्रों की भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उसके बाद छात्रों को घसीट कर ले गई।

08:47 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारी छात्रों को पीट रही है पुलिस

पुलिस प्रदर्शन कर रही छात्रों को डिटेन कर ले जा रही है। भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग भी किया जा रहा है।

08:44 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन पर अपडेट दे रहे हैं हर्षवर्धन

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

08:34 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

स्कूल बस पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे छात्र

डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्र लगातार जुटे हुए हैं। वो बस पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं।

08:26 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ASP लॉ एंड ऑर्डर कोमल मीणा के सामने लगे पुलिस Go back के नारे लगाए

डाकबंगला पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने IPS कोमल मीणा के सामने पुलिस गो बैक के नारे लगाए।

08:13 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन की वजह से पटना के कई इलाकों में जाम के हालात

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कई प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, जिससे इनकम टैक्स, हाईकोर्ट और वीरचंद पटेल पथ पर जाम लग गया है।

08:01 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी की तैनाती की गई है

डाकबंगला पर बंकर गाड़ी की तैनाती की गई है। इसे बारूदी सुरंगों से सुरक्षित वाहन भी कहा जाता है। अमूमन इसका इस्तेमाल नक्सल प्रभावित इलाके में किया जाता है।

07:50 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है

छात्रों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ के जवान बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर पहुंचे हैं।

07:45 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों ने डाकबंगला पर लोहे की शील्ड गिरा दी है

डाकबंगला पर छात्रों को रोकने के लिए लोहे की शील्ड लगाई गई थी। छात्रों ने लोहे की शील्ड को गिरा दिया है।

07:34 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर अभी भी छात्र बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं

डाकबंगला पर छात्रों को पुलिस ने रोक रखा है। छात्र लगातार यहां से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

07:28 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का सिर फटा

प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का सिर फट गया। उसके साथी उसे तुरंत अस्पताल ले कर गए।

07:27 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

वाटर कैनन चली तो शैम्पू लगाकर नहाने लगे छात्र

डाकबंगला चौराहे पर छात्रों को कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान कुछ छात्र शैम्पू लगाकर नहाने लगे।

07:14 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारी छात्रों को डिटेन किया जा रहा है

डाकबंगला चौराहे पर पुलिस छात्रों को डिटेन कर रही है। छात्रों को बसों में जबरन बैठाया जा रहा है।

07:12 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

डाकबंगला पर रोकने के लिए छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। पानी की बौछार के बीच छात्र तिरंगा लेकर डांस कर रहे हैं।

07:02 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

इस रूट से सीएम हाउस पहुंचेंगे छात्र

07:01 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर जुटे प्रदर्शनकारी छात्र

सीएम हाउस घेरने निकले छात्र डाकबंगला पहुंच गए हैं। यहां लोही की शील्ड से बैरिकेडिंग की गई है। छात्र लगातार यहां से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

06:53 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री बोले- सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, जिन-जिन मुद्दों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे, उनके सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है। सरकार की नियति ही है कि हम अपने युवाओं की समस्याओं का समय पर निदान करें। युवा जो-जो विषय लेकर आए, हम लोगों ने उसका समाधान किया। मुझे यह सुनकर हैरानी हुई कि जिस इंसान ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा तक नहीं दी, वो परीक्षा पर सुझाव दे रहे हैं। इसी वजह से में तेजस्वी जी को फिर कहूंगा कि एक बार हमारे बिहार सरकार के स्कूल में दाखिला लीजिए, 10वीं पास कीजिए और फिर आकर हमें परीक्षा पर सुझाव दीजिए। हमें आपका सुझाव बहुत अच्छा लगेगा।

06:46 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारी बोले- आंदोलन में फूट डाल रही सरकार

प्रदर्शन में शामिल मनोज कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि कल हमारी शिक्षा सचिव और पटना के DM से बात हुई थी। हमने बताया था कि हम गांधी मैदान से CM हाउस तक जाएंगे। सरकार हमारी मांगें मानने की जगह आंदोलन में फूट डालने में लगी है। कोचिंग के छात्रों को धमकाया जा रहा है। हम मुख्यमंत्री से मिलकर ही रहेंगे।

06:45 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन की डिटेल जानिए

06:41 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर लगाई की लोहे की शील्ड

कुछ छात्र डाकबंगला पहुंच गए हैं। यहां पुलिस ने मेट्रो की लोहे की शील्ड से बैरेकेडिंग की है। फिलहाल छात्र यहां से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं

06:30 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

छात्रों को और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की जारी है। छात्र लगातार डाकबंगला की तरफ बढ़ना चाह रहे हैं और पुलिस उन्हें रोक रही है।

06:16 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को छात्रों ने तोड़ दिया

छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। वो पहले बैरिकेडिंग पर चढ़े उसके बाद उसे तोड़कर आगे बढ़ गए हैं।

06:11 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अनशनकारी छात्र बोला- मुझे सीएम से क्यों नहीं मिलने दे रहे

06:06 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर से डाकबंगला की तरफ बढ़े छात्र

जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को छात्रों ने तोड़ दिया है। वो डाकबंगला की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

06:02 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर का बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले छात्र

छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। वो डाकबंगला की तरफ बढ़ रहे हैं।

05:50 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर फोर्स की तैनाती की गई है

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए डाकबंगला पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

05:28 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए CRPF की भी तैनाती की गई है

छात्रों ने ऐलान किया है कि वो गांधी मैदान में जुटने के बाद सीएम हाउस का घेराव करने निकलेंगे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की पुलिस ने तैयारी की है। CRPF जवानों की भी तैनाती की गई है।

05:22 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

गांधी मैदान में जुटने लगे छात्र

सीएम हाउस घेराव करने के लिए छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर जुटने लगे हैं।

05:19 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर पर की गई बैरिकेडिंग

छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की कोशिश है कि छात्रों को जेपी गोलंबर से आगे बढ़ने नहीं दिया जाए।

05:09 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर पुलिस की तैनाती की गई है

छात्रों का प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला होते हुए सीए हाउस तक जाने की कोशिश करेगा। छात्रों को डाकबंगला पर रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

04:59 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर लोहे की शील्ड लगाई गई

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। डाकबंगला पर छात्रों को रोकने के लिए लोहे की शील्ड लगाई गई है।

04:49 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों के प्रदर्शन पर अपडेट दे रहे हैं हर्षवर्धन

छात्रों को जेपी गोलंबर पर रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। वाटर कैनन की गाड़ी की भी तैनाती की गई है।

04:24 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई है

छात्रों के प्रदर्शन के ऐलान के बीच जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई है छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है।

04:19 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्र नेता ने छात्रों-अभिभावकों से घेराव में शामिल होने की अपील की

छात्र नेता अमन यादव ने एक वीडियो जारी कर बड़ी संख्य़ा में छात्रों और अभिभावकों को घेराव में शामिल होने की अपील की है।

04:13 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छात्र प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक में बदलाव

04:04 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा

पटना में TRE-4 की आगामी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा है। विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा के सिलेबस में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। लेटर के जरिए शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने BPSC अध्यक्ष से परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार करने का अनुरोध किया है।

साथ ही शिक्षा विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा में बाल मनोविज्ञान से 50% प्रश्न पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, बाकी 50% प्रश्न सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (GK/GS) से पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है।

GK/GS के हिस्से में बिहार से जुड़े सवालों को भी शामिल करने की बात कही गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, GK/GS के 30% प्रश्न बिहार की हिस्ट्री, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स और जियोग्राफी से संबंधित होंगे।

इसके अलावा छात्रों की ओर से ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ की मांग भी उठाई गई है। विभाग ने इस मांग को लेकर भी BPSC को अवगत कराया है। अब TRE-4 की परीक्षा में इन बदलावों को लागू किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला BPSC करेगा।

04:02 AM25 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी ने CM को लिखा लेटर

तेजस्वी यादव ने CM को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बिहार में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में देरी, बार-बार पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द होने और परिणाम जारी होने में विलंब को लेकर असंतोष और चिंता है। हाल ही में मैंने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी न्यायोचित मांगें सुनी हैं।

तेजस्वी ने कहा-

QuoteImage

सरकार से आग्रह है कि आंदोलनरत युवाओं की आवाज की अनदेखी न की जाए। उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी मांगों का तुरंत समाधान निकाला जाए। मेरी मांग है कि बिहार के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर तुरंत जरूरी कदम उठाया जाए, नहीं तो छात्रों युवाओं की एकजुटता सरकार को ऐसा करने के लिए मजबूर कर देगी।

QuoteImage

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *