![]()
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। दोनों नेताओं ने जनगणना में जाति का डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि खुले प्रारूप में एक ही जाति अलग-अलग तरीके से दर्ज हो सकती है। उन्होंने मोदी से जाति जनगणना में ओपन-एंडेड सवाल की जगह जातियों की ड्रॉप-डाउन सूची रखने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा तरीका पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दोनों नेताओं के मुताबिक, ड्रॉप-डाउन सूची से जातियों का सही और एक समान रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने सरकार से जनगणना में इस व्यवस्था को अपनाने की मांग की है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link
खडगे-राहुल ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखकर कहा- खुले प्रारूप में एक जाति अलग-अलग दर्ज हो सकती है
