Headlines

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में निःशुल्क शिविर का आयोजन:बच्चों-ग्रामीणों को मिला लाभ, दांत और आंख की जांचकर दी गई जरूरी सलाह




लायंस क्लब कटिहार ने मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिपरा (मनिया) में एक निःशुल्क दंत तथा नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत सोनी ने विद्यालय के बच्चों के दांतों की निःशुल्क जांच की। उन्होंने बच्चों को दांतों की सही देखभाल और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। कटिहार लायंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (लता वाधवानी) के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की। इस दौरान विशेष रूप से मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की गई और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। लायंस क्लब की अध्यक्षा लायन लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि क्लब समाज के जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिविर का सफल संयोजन हेल्थ कमिटी चेयरपर्सन लायन निरंजन कुमार ने किया। इस दौरान लायन पंकज पुर्बे, नरेश प्रसाद चौधरी, अमरनाथ प्रसाद, गन्नू चौरसिया, तेज कुमार अग्रवाल, अवधेश कुमार, डोली रानी सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *