Headlines

परिवार के साथ बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंचे कृषि मंत्री:विजय कुमार सिन्हा ने किया जलाभिषेक; बोले- बिहार की तरक्की के लिए बनी रहे बाबा की कृपा




बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को पूरे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। सावन के विशेष अवसर पर उन्होंने दर्शन-पूजन किया और गर्भगृह में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। बिहार में अमन-चैन, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंत्री ने बाबा गरीबनाथ के दरबार में माथा टेका। इसके बाद पुरोहित पंडित विनय पाठक ने विधि-विधान से उनका पूजन कराया। मंत्री ने गर्भगृह में जलाभिषेक करने के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए। देखिए मंदिर में पूजा अर्चना की कुछ तस्वीरें… बोले- गरीबों के नाथ हैं बाबा गरीबनाथ पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा गरीबनाथ गरीबों के नाथ हैं। सावन के पावन महीने में बाबा के दरबार में आकर दर्शन-पूजन करने का अवसर मिला है। बाबा की कृपा बिहारवासियों पर बनी रहे और प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। उन्होंने बिहार में शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आए। साथ ही उन्होंने बाबा से बिहार की निरंतर तरक्की और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में रही श्रद्धालुओं की भीड़ मंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। सावन के कारण बाबा गरीबनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी हुई थी। पूजा के बाद मंदिर के पुरोहित पंडित विनय पाठक ने मंत्री को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू, भाजपा पूर्वी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *