Khan Sir Patna Controversy | Husnaira Khatun Police Statement & Threat


पटना में फैजल खान उर्फ खान सर को लेकर चर्चा में आई उत्तर प्रदेश की युवती हुस्नैरा खातून ने पीरबहोर थाने में महिला पुलिस पदाधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

.

युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में नया गांव इलाके में खान सर ने दो-तीन लड़कियों के साथ मिलकर कोचिंग की शुरुआत की थी।

उस दौरान उनका वहां लगातार आना-जाना होता था। युवती का दावा है कि वह खान सर से जुड़ी कुछ गुप्त बातों को जानती है।

हुस्नैरा ने पुलिस को बताया, हाल के दिनों में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की मौत और कोचिंग विवाद को लेकर माहौल बदला है। इसी वजह से उसे डर है कि पुरानी बातों को लेकर उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

2018 के बाद से खान सर से बातचीत नहीं

आगे युवती ने कहा कि उसे खान सर से अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। हालांकि उसने यह भी स्पष्ट किया कि साल 2018 के बाद खान सर से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने उससे संपर्क भी नहीं किया है।

सीधे तौर पर धमकी नहीं मिली, फिलहाल FIR दर्ज नहीं

पुलिस के मुताबिक, युवती को सीधे तौर पर कोई धमकी मिलने की बात सामने नहीं आई है। केवल किसी व्यक्ति से खतरे की आशंका के आधार पर फिलहाल FIR दर्ज नहीं की जा सकती। अगर जांच में धमकी देने या किसी तरह की आपराधिक गतिविधि के साक्ष्य सामने आते हैं, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया, हुस्नैरा खातून के संबंध में उसके एक परिचित ने पीरबहोर थाने में आवेदन दिया था। युवती ने 2017 में नया गांव इलाके में खान सर द्वारा कोचिंग शुरू करने और एक महिला मित्र के यहां उनके आने-जाने की बात कही है।

महिला का नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *