![]()
भागलपुर में आग के बगीचे में पुलिस ने छापेमारी की। जहां से 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन के साथ युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनसर गांव में कुछ लोग मादक पदार्थों की भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई के लिए टीम बनी। गिरफ्तार युवक बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र श्यामपुर निवासी बीरबल कुमार यादव है। मामला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव का है। अन्य तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस अब आरोपी के मोबाइल के जरिए अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सिटी एसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) अतुलेश झा के अनुसार, गिरफ्तार बीरबल कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ रजौन थाना में साल 2024 में कांड संख्या 479/24 दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा मामले के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
अभियान आगे भी जारी रहेगा सिटी एसपी अतुलेश झा का कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की नजर उन स्थानों पर भी है, जहां चोरी-छिपे नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं।
Source link
भागलपुर में 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:आम के बगीचे में पुलिस ने की छापेमारी, गांव में तस्करी की मिली थी सूचना
