Headlines

दिलीप हत्याकांड में आरोपित योगेन्द्र सिंह अरेस्ट:कोशडिहरा बधार से मिला था शव, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा




भभुआ सदर थाना क्षेत्र के रतवार गांव निवासी दिलीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोशडिहरा गांव निवासी 63 वर्षीय योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस डीएसपी ने बताया कि 17 अगस्त को पुलिस को कोशडिहरा गांव के बधार में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए भभुआ थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां से शव बरामद कर जांच शुरू की गई। मृतक के पिता महेंद्र सिंह यादव के आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, स्थानीय गवाहों और अन्य सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। सदर थाने की पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिलीप बधार में भैंस चराने गया था। पिता ने आशंका जताई थी कि उनके बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *