Headlines

Sitamarhi STF Raid | 334 KG Ganja Seized Worth 1.67 Crore, Smuggler Held


सीतामढ़ी में एसटीएफ ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 334 किलो गांजा बरामद किया है।

.

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई रीगा थाना क्षेत्र के संग्राम फंदह गांव में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संग्राम फंदह निवासी जय नारायण महतो के घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी

सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 334 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से जय नारायण महतो को गिरफ्तार कर लिया।

गांजे के साथ एक चारपहिया वाहन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने यह बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में रीगा थाना में कांड संख्या 315/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *