Headlines

सावन की तीसरी सोमवारी, गंगा घाटों पर कांवरियों की भीड़:बक्सर में गंगा जल लेकर रवाना हुए कांवरियों के लिए सेवा शिविर




सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बक्सर जिले के गंगा घाटों पर रविवार शाम से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह तक ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल भरकर कांवर के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। गंगा जल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई कांवरिया भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए घाट तक पहुंचे। जल भरने के बाद कांवरियों के जत्थे नाचते-गाते और ‘बोल बम’ का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए ये जत्थे ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मेश्वर मंदिर, रोहतास जिले के गुप्ता धाम और बक्सर, रोहतास तथा कैमूर जिलों के विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने गांव के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भी गंगा जल लिया। तीसरी सोमवारी को देखते हुए बक्सर-ब्रह्मपुर, बक्सर-कोचस और बक्सर-मोहनिया मार्गों पर पूरी रात कांवरियों की आवाजाही बनी रही। सड़कों पर जगह-जगह कांवरियों के जत्थे दिखाई दिए। कांवरियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया इन सेवा शिविरों में कांवरियों के लिए चाय, पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। लंबी दूरी तय कर रहे कांवरियों को राहत देने के उद्देश्य से कई स्थानों पर कृत्रिम झरने लगाए गए थे, जहाँ स्नान कर कांवरियों ने अपनी थकान दूर की। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक पूरा इलाका शिवमय बना रहा। कांवरियों के जयघोष और भक्ति गीतों से सड़कों और गंगा घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया। सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *