![]()
झारखंड के जसीडीह थाना और बांका के बेलहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 40 लाख 50 हजार रुपये के लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार शाम बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने लूट की घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है। जसीडीह थाना पुलिस तीनों आरोपियों और जब्त स्कॉर्पियो को आगे की जांच के लिए अपने साथ जसीडीह थाना ले गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के कैलाशपहाड़ी गांव निवासी घनश्याम यादव (पिता गाजो यादव) और तरैया गांव निवासी संजय सिंह (पिता रतु सिंह) तथा उनके पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है। 40.50 लाख रुपेय्त्रुपेय की हुई थी लूट इस संयुक्त छापेमारी में बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा और जसीडीह थाना के एसआई अमर कुमार सहित दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल थी। बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह लूट 8 अगस्त की सुबह हुई थी। चांदन स्थित श्याम राइस मिल के प्रोपराइटर श्याम सर्राफ उर्फ विक्की झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी उनसे 40 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए गए। इस मामले में जसीडीह थाना में 8 अगस्त 2026 को कांड संख्या 279/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी । घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। 5 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम जसीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार ने घटना का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि 8 अगस्त को श्याम सर्राफ उर्फ विक्की अपने एक परिचित के साथ बाइक से जसीडीह रेलवे स्टेशन जा रहे थे । उन्हें कोलकाता के हावड़ा जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन पकड़नी थी। सुबह करीब 10 बजे दर्दमारा बॉर्डर पार करने के बाद सफेद रंग की स्कॉर्पियो (संख्या JH01BP 4780) पर सवार पांच अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया। अपराधियों में से दो ने खुद को आयकर एवं जीएसटी अधिकारी बताया और श्याम सर्राफ को जबरन अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया। उनके परिचित को वापस भेज दिया गया। इसके बाद अपराधी उन्हें लेकर टाभाघाट की ओर चले गए। एक सुनसान स्थान पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर बैग में रखे 40 लाख 50 हजार रुपये छीन लिए और जमुई की ओर फरार हो गए। पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार इसके बाद चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिहराठाढ़ी जंगल के पास अपराधियों ने व्यापारी को वाहन से उतार दिया और रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। चंद्रमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद घटनास्थल जसीडीह थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद जसीडीह पुलिस ने पीड़ित के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Source link
बांका से पिता-बेटा समेत 3 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त:झारखंड में 40.50 लाख रुपए की लूट का मामला
