Headlines

प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे:विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में समारोह, 30 साल बाद भाजपा हारी है ये सीट




जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने चैंबर में प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे। उन्हें शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण होगा। बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 19,246 वोटों से हराया। 30 साल बाद भाजपा के हाथ से निकली है ये सीट 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 64,117 वोट (49.23%) मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,794 वोट (34.4%) मिले। राजद की रेखा गुप्ता 14,263 वोट (10.95%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस जीत के साथ भाजपा को बड़ा झटका लगा। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट रही है। करीब 30 साल बाद भाजपा के हाथ से यह सीट निकल गई। पीके का 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने अपने क्षेत्र के 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इसके लिए बांकीपुर के युवाओं से अपना CV और बायोडाटा जमा करने की अपील की है। पीके ने कहा कि जिन युवाओं ने पढ़ाई पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है, वे अपना CV और बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करें। उनका लक्ष्य अगले एक-दो साल में कम से कम 10 हजार बेरोजगार युवाओं तक रोजगार पहुंचाना है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है। अपने देशभर के संपर्कों के जरिए युवाओं को बड़ी कंपनियों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने पर युवाओं को नौकरी के लिए बिहार से बाहर भी जाना पड़ सकता है। 11 अगस्त को पहली बार क्षेत्र पहुंचे थे बांकीपुर से चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर 11 अगस्त को पहली बार विधायक के तौर पर अपने क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात की और आभार सभाएं कीं। उन्होंने कहा था, जीत के बाद पिछले चार-पांच दिनों से वह घूमने के बजाय आगे किए जाने वाले कामों की तैयारी में जुटे थे। उनका दावा है कि बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वह बांकीपुर होगा। उन्होंने कहा था, देशभर में जिन लोगों से उनके संपर्क हैं, उनसे बिहार के युवाओं को रोजगार देने की अपील की गई है। जन सुराज की सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास होगा, जिससे बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *